श्री श्री १००८ श्री चेतनदास जी महाराज

जन्म:-

राजस्थान मण्डलार्न्तगत जयपुर जनपद में जयपुर नगर के पास उत्तर दिशा में नींदड़ नाम का एक छोटा सा गांव है, गाँव के उत्तर दिशा में ही थोड़ी दूर बंध की ढाणी है। वशिष्ठ गोत्र में उत्पन्न हुए, श्री रामकुमार जी के पुत्र यके श्री जीवन राम जी के भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के तदनुसार 18 सितम्बर 1926 के पावन दिन महाराज श्री चेतनदास जी का जन्म हुआ। इस दिन जलझूलनी एकादशी का पर्व भी था घर में एक साथ दो सपुत्रों का जन्म बहुत ही आनन्दित करने वाला था।


शिक्षा:-

पितामह रामकुमार जी ने दोनों बालकों को प्राथमिक ज्ञान घर पर ही प्रदान करने कार्य स्वयं संभाला। ढाणी में कोई विद्यालय नहीं था। कुछ समयोपरान्त पितामह श्री रामकुमार जी ने दोनों बच्चों को नींदड़ पाठशाला में प्रवेश दिला दिया। प्राथमिक शिक्षा नींदड़ में हुई। कुशाग्र बुधी होने के कारण सिघ्र ही समझ ज्ञान जड़ने लगे। 

आध्यात्मिक मार्गदर्शन

आज भी उनके प्रवचन, विचार और जीवन-दर्शन लाखों लोगों को सही मार्ग दिखा रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर साधक न केवल सांसारिक जीवन को सफल बना सकते हैं, बल्कि आत्मिक शांति और परम आनंद की भी प्राप्ति कर सकते हैं।